आजमगढ़। प्रदेश के दस संवेसनशील जिलों की सूचना में आजमगढ़ जिले का नाम भी शामिल है। ऐसे में होली का त्यौहार शांति पूर्वक संपन्न कराना पुलिस के लिए पहली चुनौती बनी हुई है। ऐसे में त्यौहार से पहले ही पुलिस दंगा जैसे किसी हालात से निपटने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर ली है। जवानों को ट्रेंड और शस्त्रों के प्रदर्शन के लिए स्थल का चयन किया जा रहा है।
वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की पार्टियां अभी से तैयारी में जुट गई हैं। ऐसे में सरकारी की छवि धुमिल करने वालों की भी कमी नहीं है। ऐसे लोग संवेदनशील पर्वों पर लोगों की भावना भड़ाने और अपनी रोटी सेंकने का काम करते हैं। जिले में इस प्रकार की पूर्व में कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। ऐसे असामाजिक तत्व खासतौर से संवेदनशील पर्वों में ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इन लोगों को मनसंबों पर पानी फेरने और शांति पूर्वक त्यौहार संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अपनी पूरी तैयारी कर रही है। तैयारियों की इस कड़ी में दंगा नियंत्रण की भी तैयारी शामिल है। इसके तहत पुलिस जहां महत्वपूर्ण स्थलों का चयन कर कर्मचारियों के ड्यूटी प्वाइंट को निर्धारित कर रही है। वहीं सभी को उनकी-उनकी जवाबदेही भी तय कर दी गई है। घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस अपने अस्त्र-शस्त्र को दुरुस्त कर रही है। वहीं उसको चलाने वाले जवानों का रिहर्सल भी कराया जाएगा। ताकि किसी भी विकट परिस्थिति से तत्काल निपटा जाए। इसके लिए जवान भी ट्रेंड हो सकें। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि दंगे जैसी स्थिति से निपटने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जवान और अधिकारियों के रिहर्सल के लिए जगह का चयन किया जा रहा।