फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर के पास मिली लूटी गई कार

Fri, 22 Dec 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
एक हफ्ते पूर्व भाड़े पर ले जाकर कानपुर में लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने गुरुवार को शहर के एक भाजपा नेता के आवास के पास से बरामद किया है। कार की नंबर प्लेट बदलकर भाजपाई रंग की नंबर प्लेट लगाई गई है। पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


हमीरपुर जनपद के बिगहना गांव निवासी जुनैद अहमद ने पिछले हफ्ते यहां शहर कोतवाली को दी गई तहरीर में बताया था कि मौदहा निवासी एक व्यक्ति और तीन अज्ञात लोग उसके छोटे भाई परवेज अहमद की कार भाड़े पर ले गए थे। परवेज बांदा में आवास विकास कालोनी में रहता है। आरोप लगाया था कि उसके भाई को कानपुर में पीटा और पिस्टल अड़ाकर नशीला पदार्थ पिलाने के बाद कार लूट ले गए। उधर, कार की बरामदगी और लुटेरों की तलाश में जुटी स्वाट टीम और क्राइम ब्रांच में जुटी थी।

टीम ने गुरुवार को कार बांदा शहर में आवास विकास के पास एक भाजपा नेता के घर के नजदीक बरामद की है। इसकी दोनों नंबर प्लेट बदल कर भाजपाई झंडे की रंग वाली नंबर प्लेट लगाई गई हैं। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि फिलहाल पुलिस इस पर चुप्पी साधे हुए है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें