फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों की गिरफ्तारी के लिए शुरू हुई काबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार के आसपास स्थित कालेजों में पढ़ने वाली छात्राओं से क्षेत्र के मनबढ़ शोहदे आए दिन छेड़खानी करते थे। तंग छात्राओं ने कार्रवाई न होने पर स्कूल न जाने की चेतावनी दी थी। अमर उजाला की तरफ से इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। बुधवार और गुरुवार की शाम तक शोहदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस क्षेत्र में काबिंग करती रही। बुधवार को एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र मेें भ्रमण करती रही, जबकि दूसरे दिन गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। पुलिस की कार्रवाई से छात्राएं और कालेज प्रशासन भी संतुष्ट दिखा।
विज्ञापन

बता दें कि निजामाबाद थाना क्षेत्र का फरिहां बाजार के आसपास दो इंटर कालेज और दो महाविद्यालय स्थिति है। महाविद्यालय में बीटीसी, बीएड, डीएलएड का कोर्स चलता है। जहां पर क्षेत्र के तमाम गांव की लड़कियां पढ़ती हैं। इनमें से कई छात्राएं साइकल और स्कूटी से आती हैं। जबकि ज्यादातर पैदल ही जाती हैं। इन छात्राओं को कालेज आते-जाते समय क्षेत्र के शोहदे किस्म के युवक सड़क की पुलिया पर बैठकर फब्तियां कसते हैं, साथ ही छेड़खानी भी करते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। इसे लेकर कर पूर्व में कई बार मारपीट भी हो चुकी हैं। छात्राएं और अभिभावकों द्वारा इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आए दिन की घटनाओं से नाराज छात्राओं ने पढ़ाई बंद करने की चेतावनी दी थी। अमर उजाला की तरफ से इस मामले को 19 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर सक्रिय हुई पुलिस शोहदों की धरपकड़ में जुट गई। बुधवार को पूरे दिन क्षेत्र में एसपी सिटी कमलेश बहादुर के नेतृत्व में महिला पुलिस और थाने के सिपाही दरोगा कांबिंग करते रहे। पुलिस की सक्रियता पर मनचले नहीं दिखे। जबकि गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद चंद्रभाष्कर द्विवेदी अपनी टीम के साथ पूरे दिन चक्रमण करते रहे। देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें