फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से बेशकीमती नौ मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढनपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रायपुर खुरासिन गांव में स्थित प्राचिन मंदिर से बुधवार की रात नौ बेशकीमती मूर्तियां चोरी हो गई। घटना की जानकारी होने पर मंदिर के पुजारी ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

रायपुर खुरासिन गांव में वर्षों पुराना राम जानकी मंदिर में नौ कीमती मूर्तियां रखी हुई थी। मंदिर के पुजारी बलिराम ने बताया कि प्रतिमाएं करीब तीन सौ वर्ष पुरानी है। बुधवार की रात चोर मंदिर का दरवाजा खोलकर भीतर घुसे और पुरानी प्रतिमाएं चुरा ले गए। जबकि पत्थर की मूर्तियों को छोड़ दिया। रात करीब आठ बजे पुजारी बलिराम मंदिर में भोग लगाने पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। मंदिर से प्रतिमाएं चोरी होने पर उन्होंने कप्तानगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मुआयनाकर वापस लौट गई। सीओ बूढनपुर संतलाल यादव ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।


नगदी सहित दो लाख की चोरी
मुबारकपुर। थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में बुधवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर कमरे का ताला तोडक़र भीतर घुसे और दस हजार रुपये नगदी सहित दो लाख रुपये का आभूषण चुरा लिया। गुरुवार को घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित जितेंद्र पुत्र त्रिलोकी यादव मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव का निवासी है। बुधवार की रात जितेंद्र परिवार सहित सोया हुआ था। रात को चोर छत के रास्ते जितेंद्र के मकान में घुसे। कमरों का ताला तोडक़र भीतर गए और अटैची, बक्से का ताला तोडक़र उसमें रखा दस हजार रुपये नगदी सहित दो लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। चोरी गए आभूषणों में सोने का कंगन, माला, मंगलसूत्र, सोने की कील, नथुनी, पायल, सोने का हार आदि शामिल है। गुरुवार की सुबह जितेंद्र के घर वालों को इसकी जानकारी हुई। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग चोरी गए सामान खोजना शुरू किए तो घर से थोड़े दूर पर टूटे हाल में बक्सा और अटैची मिली। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें