बिंद्राबाजार(ब्यूरो)। गंभीरपुर बाजार स्थित पुलिस चौकी के सामने मंगलवार की सुबह दस बजे दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटनों में दोंनों वाहनेें के यात्री बाल-बाल बच गए।
जानकारी के मंगलवार की सुबह दस बजे स्वीफ्ट कार से जा रहे मुस्लिम परिवार को आजमगढ़ की तरफ से आ रही बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे स्वीफ्ट कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग ही रहा कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला।