फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटेगा अवैध शराब का तिलिस्म, मुख्यधारा में लौटेंगीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के करीब 24 गांवों में अवैध शराब का काला कारोबार करने वालों की ढाल बनी महिलाओं का तिलिस्म तोड़ने के लिए पुलिस तैयार है। इन्हें इस काले कारोबार से दूर करने और रोजी-रोटी के संसाधन उपलब्ध करा समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए महिला संगठनों को आगे लाया जाएगा। इसके लिए अच्छा कार्य करने वाले महिला संगठनों को चयनित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के करीब 24 गांवों में अवैध शराब का धंधा बड़े पैमाने पर किया जाता है। इनमें कई गांव घाघरा के किनारे हैं। यहां बनाई गई शराब जिले में ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों में भी भेजी जाती है। ऐसा नहीं है कि पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से यहां दबिश न दी जाती हो। कार्रवाई होने पर यहां कि महिलाएं पुलिस के सामने ढाल बनकर खड़ी हो जाती हैं। यहीं नहीं पुलिस से किसी भी हद तक मोर्चा लेने को भी तैयार हो जाती हैं।
जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया और जीयनपुर के गांव अजमतगढ़ में जहरीली शराब से 17 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री के भी मामले में गंभीर होने से पुलिस ने बृहद स्तर पर प्लानिंग शुरू कर दी है। अवैध शराब पर नकेल कसने में रोड़ा बनी महिलाओं के इस तिलिस्म को तोड़कर उन्हें रोजी-रोटी का रास्ता दिखाने के लिए महिला संगठनों को आगे किया जाएगा। उन्हें मोटिवेट और शिक्षित करके समाज में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके लिए जोकहरा स्थित रामानंद सरस्वती पुस्तकालय की संचालिका हिना सरदेसाई के महिला संगठन समेत अन्य संगठनों को जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। डीआईजी उदय शंकर जायसवाल के नेतृत्व में इस संबंध में प्लानिंग की गई है। जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन


जहरीली शराब पर नकेल कसने के लिए महिलाओं को जागरूक होना बहुत जरूरी है। इसके लिए प्लान तैयार किया गया है। महिला संगठनों को जोड़कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाया जाएगा। कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें