फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बरामद हुए 1.56 लाख

Sat, 14 Jan 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार में शनिवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक कार में सवार दो लोगों के पास से 1.56 लाख रुपये बरामद हुए। बरामद रकम में सौ, पचास, पांच सौ और दो हजार रुपये के नए नोट शामिल हैं। कार में सवार दोनों लोग रुपयों का हिसाब नहीं दे पाए। पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन


    फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नियाउजपुर गांव निवासी चंद्रसेन सोनी और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी विश्वनाथ सोनी शनिवार की शाम कार पर सवार  बैठकर आजमगढ़ की तरफ जा रहे थे। रास्ते में एसडीएम निजामाबाद के नेतृत्व में निजामाबाद थाने की पुलिस फरिहां बाजार में वाहन चेक चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान सरायमीर की तरफ से आ रही कार रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो कार सवारों के पास से 1.56 हजार रुपये बरामद हुए।

  इसमें चंद्रसेन के पास से एक लाख तीन हजार और विश्वनाथ के पास से 53 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने जब रुपयों का हिसाब मांगा तो वे इससे संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। बरामद रुपयों में दो हजार के 74, पांच सौ के 17, सौ के 17 और  पचास के 36 नोट शामिल हैं। भारी मात्रा में रुपये बरामद होने पर अधिकारियों ने उनसे हिसाब मांगा तो वे हिसाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन


इस पर पुलिस कार समेत इन दोनों को हिरासत में लेकर निजामाबाद थाने चली आई। जहां रुपये सीज कर पुलिस ने रख लिया। जबकि आरोपियों को छोड़ दिया। एसडीएम निजामाबाद अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ी गई रकम लिखापढ़ी के बाद पुलिस नै जब्त कर लिया। आरोपियों को छोड़ दिया गया। रुपयों का हिसाब देने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें