लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के भुसऊल बाजार में चौक पर शनिवार की देर शाम को ठेला के किनारे खड़ा होकर गोलगप्पे खाते समय बाइक सवार मनबढ़ों ने युवक पर फायर कर दिया। संयोग रहा कि गोली बगल से निकल गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
पीड़ित युवक वीरू (22) पुत्र छोटेलाल निषाद रौनापार थाने के रैचंदपट्टी गांव का निवासी है। वह शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अपने दोस्तों के साथ भुसऊल बाजार पहुंचा। वहां चौक पर एक ठेला के किनारे खड़ा होकर गोलगप्पे खा रहा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और वीरू को लक्ष्य कर गोली चलाई। संयोग रहा की गोली बगल से निकल गई। वीरू ने घटना का कारण पुरानी रंजिश बताते हुए थाने में तहरीर दी। रौनापार थाने के कार्यवाहक प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही।