फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: तिलक के दिन ही युवक को मारी गोली, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

Sun, 20 Feb 2022 11:30 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के कौरागहनी गांव निवासी विशाल यादव (25) पुत्र राजबहादुर यादव की रविवार को गांव निवासी पिंटू यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पिंटू ने अपने पास रखे तमंचे से विशाल गोली मार दी। गोली विशाल के सीने में लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के कौरागहनी गांव में रविवार सुबह एक युवक को उसके गांव के ही दोस्त ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने से घायल युवक की स्थिति गंभीर है। घायल युवक का आज ही तिलक होना था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया।

विज्ञापन


सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरागहनी गांव निवासी विशाल यादव (25) पुत्र राजबहादुर यादव की रविवार को गांव निवासी पिंटू यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान दोनों में गालीगलौज होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान बात बढ़ गई और पिंटू ने अपने पास रखे तमंचे से विशाल गोली मार दी।

गोली विशाल के सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद पिंटू असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गया। जानकारी होते ही घायल विशाल के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर स्थानीय अस्पताल आए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख कर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में तनाव, फोर्स तैनात

विशाल का आज ही तिलक होने वाला था। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे रंजिश को लेकर हुए कहासुनी के दौरान गांव के ही युवक ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया है।

सूचना मिलते ही सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक घायल को इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया है। वहीं पुलिस जांच की कवायद में जुटी हुई है।
पढ़ेंः चर्चा में आजमगढ़ पुलिस: भारी मात्रा में अवैध असलहों की बरामदगी का दावा, मगर मिला मात्र एक, कार समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें