फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दुर्घटना का संजीव प्रदर्शन कर यातायात के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
28 : यातायात माह–2025 के तहत अग्रसेन चौराहे पर यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क दुर्घटन
विज्ञापन
आजमगढ़। यातायात माह के तहत शुक्रवार को एसपी डॉ. अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) विवेक त्रिपाठी एवं सीओ यातायात शुभम तोदी के निर्देशन में अग्रसेन चौराहे पर दुर्घटना का संजीव प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग, सड़क सुरक्षा उपायों और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित यातायात पुलिस टीम ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए विस्तृत जानकारी साझा की और आमजन को जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, यातायात माह को प्रभावी बनाने एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए स्थानीय प्रधानों, ईओ और नगर पालिका के सहयोग से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क पर बने गड्ढों को भरने का विशेष अभियान भी चलाया गया। इस अभियान में शुक्रवार को कुल 347 गड्ढों को भरकर सड़क यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें