फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य दक्षता पुरस्कार से सम्मानित शिल्पकार की मौत से मचा हड़कंप, मौके से मिली ये चीजें

Mon, 10 Feb 2020 12:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय राममआसरे प्रजापति पुत्र स्व. राम सूरत प्रजापति की सोमवार तड़के संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सड़क के किनारे लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सिर पर काफी चोट के निशान थे इसे देखकर हादसे या हत्या की आशंका जताई जा रही थी।

विज्ञापन


रामआसरे प्रजापति (60) पुत्र राम सूरत प्रजापति निवासी मोहल्ला हुसैनाबाद के रहने वाले थे। दो भाइयों में सबसे बड़े थे। मिट्टी के बर्तन बनाते थे। राज्य दक्षता पुरस्कार से सम्मानित थे। दूसरे भाई ग्रामीण बैंक में कर्मचारी थे। राम आसरे सोमवार को भोर में सोफीपुर की तरफ गए थे।

सुबह आठ बजे सूचना मिली की इनकी लाश सड़क के किनारे पड़ी हुई है। छानबीन करने पहुंची पुलिस को मौके से एक गाड़ी का नंबर प्लेट भी मिला। सिर पर काफी चोट लगी थी। कपड़े फटे थे। पुलिस फोर्स और ग्रामीणों की मदद से लाश को थाने लाया गया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें