फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के लिए घरवालों ने नहीं दी रजामंदी तो प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम, दोनों ने फंदे से लटककर दी जान

Mon, 14 Jul 2025 02:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में प्रेमी युगल का फंदे से लटकता शव मिला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन
प्रमी युगल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकपाठा गांव के सिवान में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल का शव नीम के पेड़ से लटकता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मृतकों की पहचान मेहनगर थाना क्षेत्र के पंदहा गांव निवासी घनश्याम यादव (25) और जौनपुर जनपद के कोटवा निवासी नंदनी यादव (16) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि नंदनी बीते 10 वर्षों से अपने ननिहाल पंदहा में रह रही थी और पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसका प्रेम संबंध घनश्याम से हो गया। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: टक्कर के बाद ट्रक के पहिये के नीचे आया मोपेट सवार पुजारी, कुचलकर हुई मौत; मचा कोहराम 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिजन इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। प्रेमी युगल लगभग एक वर्ष पहले भी घर से भाग चुके थे, पर बाद में वापस लौट आए थे। इस बार परिजनों के लगातार विरोध से तंग आकर दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। सोमवार सुबह करीब ग्रामीणों ने दोनों का शव फंदे से लटकते हुए देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। 

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि युवती 23 जून 2025 से मुंबई से लापता थी और इसको लेकर स्थानीय थाने में गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें