फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, दो युवकों की मौत, दो घायल, रेफर; मची चीख-पुकार

Sun, 13 Jul 2025 05:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

UP Accident News: यूपी के आजमगढ़ जिले में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार-मेहनगर मार्ग पर रविवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक स्कॉर्पियो नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से दोनों मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। 

जानकारी मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नगरइया जहानपुर गांव निवासी संतोष (28) स्कॉर्पियो से गांव के अपने दोस्त गोविंद यादव (22), कुट्टू परशुरामपुर गांव निवासी मुनीब यादव (22) व रसूलपुर माफी गांव निवासी बबलू (20) के साथ मेंहनगर के जाफरपुर किसी काम से गए थे। उधर से काम खत्म कर वह घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही वह दोपहर लगभग दो बजे चेवारिया के पास पहुंचे तभी उनके वाहन के सामने अचानक नीलगाय आ गई, जिसे बचाने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। 

इस हादसे में गोविंद यादव और मुनीब यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संतोष व बबलू भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को पीएचसी मोहम्मदपुर पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मुनीब यादव का विवाह मात्र 11 महीने पूर्व हुआ था।

थाना प्रभारी बसंत लाल ने बताया कि दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाड़ी किसकी है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें