आजमगढ़। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ व नई किरण की शनिवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें 10 पत्रावलियों पर मध्यस्थता के लिए दोनों पक्षों को नोटिस व फोन करके बुलाया गया था।
बैठक में सभी 10 मामलों में पक्ष उपस्थित हुए, जिनमें से एक मामले में अथक प्रयासों के बाद पति-पत्नी के बीच समझौता कराकर पुनर्मिलन कराया गया। एक पत्रावली न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण आगे की कार्यवाही न्यायालय में ही होगी, जबकि दो पत्रावलियां अन्य कारणों से बंद कर दी गईं। शेष पत्रावलियों के पक्षकारों को आगे की तिथि देकर मध्यस्थता की प्रक्रिया जारी रहेगी।
बिखरे परिवारों को जोड़ रहा ‘नई किरण’ प्रोजेक्ट
पुलिस विभाग की यह पहल ‘नई किरण प्रोजेक्ट’ के तहत संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य बिखरे हुए परिवारों को आपसी समझौते से जोड़कर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और साथ ही पारिवारिक न्यायालय के कार्यभार को भी कम करना। इस सराहनीय कार्य में काउंसलर डॉ. उमेश चंद्र पांडेय, परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी महिला उप निरीक्षक मधुपनिका, उप निरीक्षक गुरुज्ञानचन्द्र पटेल, आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता, महिला आरक्षी नेहा सिंह, संयोगिता कुमारी व सावित्री चौधरी शामिल रहीं।