फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सभासदों ने सौंपा ज्ञापने अधिकार और 15 हजार मानदेय बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी। नगरीय विकास को लेकर सभासदों के अधिकारों में इजाफा करने सहित नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन बृहस्पतिवार को सभासद एसोसिएशन ने एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली को सौंपा। जिला योजना समिति के सदस्य मो. अफजल ने कहा कि नगरीय व्यवस्था को सुधारने के लिए सभासदों के अधिकारों में इजाफा किया जाए।
विज्ञापन

प्रदेश के सभासदों को प्रतिमाह 15 हजार रुपये मानदेय के साथ निकायों में मेयर व चेयरमैन के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लागू करने का अधिकार दिया जाए। साथ ही नगर निकाय में डिप्टी मेयर उपाध्यक्ष, वाईस चेयरमैन का पद बहाल किया जाए। इसके अलावा सभासद के आकस्मिक के निधन पर उसके परिवार या आश्रित को 50 पचास लाख की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान लागू किया जाए। रोडवेज व रेल में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाए।
प्रदेश के सभासदों को अपने निकाय के सहायक अभियंता को विकास कार्य के लिए स्टीमेट बनाने के लिए सीधा आदेश देने का अधिकार दिया जाए। आउट सोर्सिंग कर्मचारी के चयन में निकाय के अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी के साथ सभासदों को भी शामिल किया जाए, एक लाख रुपए तक का विकास कार्य के लिए सभासदों को स्वतंत्र अधिकार मिले। ज्ञापन सौंपने के दौरान आनंद देव उपाध्याय, शेखर चौधरी, महताब कुरैशी, रेखा यादव, शगुफ्ता, तारिक फैसल आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें