फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के स्थानांतरण में भ्रष्टाचार : जामवंत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) की बैठक रविवार को कार्यालय मुकेरीगंज में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जामवंत निषाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षकों के स्थानांतरण और पुरानी पेंशन योजना जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। उच्चाधिकारी शिक्षकों की विवशता का फायदा उठाकर वसूली कर रहे हैं। उन्होंने शासन से मांग की कि ऑनलाइन या ऑफलाइन प्राप्त सभी स्थानांतरण पत्रावलियों की जांच कर शिक्षकों का शोषण रोका जाए। जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने पुरानी पेंशन योजना (जीपीएफ) के संबंध में शासनादेश के अनुपालन में देरी पर रोष जताया। कहा कि 28 मार्च 2005 से पहले विज्ञापित पदों पर नियुक्त शिक्षक और कर्मचारी शासनादेश के अनुसार पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत आच्छादित हैं। शासनादेश के मुताबिक 30 जून 2025 तक इन शिक्षकों और कर्मचारियों का एनपीएस (नई पेंशन योजना) के तहत कटा हुआ धन ब्याज सहित जीपीएफ खाते में स्थानांतरित किया जाना है। लेकिन डीआईओएस कार्यालय की उदासीनता के कारण यह प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई। बैठक में रामजन्म सिंह, शेर बहादुर सिंह यादव, अबरार अहमद, राधेश्याम राजभर, इंद्रजीत राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें