फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच बढ़ी तो बढ़ गए कोरोना के मरीज, 94 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का बड़ी धमक, एक मुश्त मिले 94 संक्रमित
विज्ञापन

-- लापरवाही होती जा रही खतरनाक, फिर नहीं सुधर रहे लोग
-- जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर हो गई है 568
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण की बड़ी धमक मंगलवार केे सामने आई है। मंगलवार केे जिले में अब तक के सर्वाधिक एक मुश्त 94 संक्रमित मिले है। इसके बाद भी जिले में लापरवाही जारी है और कहीं भी कोरोना गाइड लाइन का पालन होता नहीं दिख रहा है। एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़ कर 568 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि तीसरी लहर में मंगलवार को अब तक की सर्वाधिक संक्रमित मंगलवार को मिले है। पूरे जिले में कुल 4634 लोगों की जांच करायी गई। जिसमें 94 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वर्तमान में एक्टिव केस 568 हो गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की लापरवाही लगातार बढ़ती ही जा रही है। यही कारण है कि संक्रमण की रफ्तार भी बढ़ रही है। यदि अब भी हम नहीं सुधरे और कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन नहीं हुआ तो निश्चित तौर पर संक्रमण पर लगाम लग पाना मुश्किल होगा। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 18927 संक्रमित मिल चुके है। जिसमें 18128 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। वहीं 231 की मौत हो चुकी है, हालांकि मौत का आकड़ा 233 हो गई है लेकिन सीएमओ के डाटा में आकड़ा अभी पोर्टल के हिसाब से 231 ही है।
विज्ञापन

- मनोज गोंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें