फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ी फिर भी सरकारी कार्यालयों से %डर% नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। बाहर से आने वाले लोगों के साथ ही अब स्थानीय लोग काफी संख्या में इससे संक्रमित सामने आने लगे हैं। लेकिन इसके बाद भी जनपद में लोगों की लापरवाही बदस्तूर जारी है। आम जनमानस जहां मास्क से परहेज कर रहा है वहीं सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। सोमवार की दोपहर 12 बजे जैसे ही हम विकास भवन पहुंचे और कार्यालयों में कार्य कर रहे कर्मचारियों का फोटो खींचना शुरू किया। कर्मचारी अपना चेहरा छिपाकर मास्क पहनने लगे।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने जिला प्रशासन को कड़ा कदम उठाने का निर्देश दिया है। साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जहां एक तरफ संक्रमण बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर लोग इसके प्रति और लापरवाह हो गए है। सरकारी कार्यालय हो या कोई भी जगह लोग इन नियमों को मानने के लिए तैयार नहीं है।
हालांकि अधिकारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख सावधान हो गए हैं। उनके द्वारा मास्क का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जा रहा है। कार्यालयों में कार्य करने वाले उनके मातहत सोशल डिस्टेंसिंग दूर मास्क तक लगाना गंवारा नहीं समझ रहे हैं। सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा विकास भवन में देखने को मिला।
विज्ञापन

चेहरा छिपा भागे कर्मचारी
आजमगढ़ दोपहर 12 बजे हम सरकारी कार्यालयों की पड़ताल करने विकास भवन पहुंचे। विकास भवन के निचले हिस्से में कई कर्मचारी खड़े बात कर रहे थे। जैसे ही हमने उनकी फोटो खिंचनी शुरू की कई कर्मचारी वहां से फरार हो गए और कई कर्मचारी चेहरा दूसरी तरफ घुमाकर मास्क पहनने लगे।
बिना मास्क ओडीएफ वार रूम में मिले कर्मचारी
आजमगढ़। विकास भवन के निचले तले पर ही ओडीएफ वार रूम तैयार किया गया है। जहां से पूरे जनपद में ओडीएफ तहत होने वाले कार्यों को संपादित किया जाता है। जब हम वहां पहुंचे तो सारे के सारे कर्मचारी बिना मास्क के ही कार्य करते हुए पाए गए।
लेखा अनुभाग में भी दिखी वैसी ही स्थिति
आजमगढ़। एक तरफ जहां विकास भवन के मुखिया सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला खुद मास्क लगाने के साथ ही फरियादियों से दूर से ही मिल रहे हैं। उनके द्वारा दिए जाने वाले प्रार्थना पत्रों को बिना सैनिटाइज किए हाथ नहीं लगाते वहीं उनके विकास भवन परिसर में स्थित लेखा अनुभाग और सामान्य अनुभाग में कर्मचारी बिना मास्क के कोरोना के प्रति लापरवाह बन कार्य करते पाए गए।
जांच में भी बरती जा रही लापरवाही
आजमगढ़। विकास भवन में प्रवेश करने से पहले मुख्य गेट पर दो होमगार्ड ड्यूटी पर लगाए गए हैं। उनके पास सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनर भी रखा हुआ था। लेकिन उनके द्वारा न तो किसी की जांच की जा रही थी और ना ही किसी के हाथ को सैनिटाइज ही कराया जा रहा था। अगर किसी ने सैनिटाइजर मांगा तो वह उसे जरूर सैनिटाइजर दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें