फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार के पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 33 नये मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार के पार पहुंच गया है। मंगलवार को जहां 76 कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया है, वहीं 33 नये संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को 29 संक्रमित मिले थे। अभी तक कुल 5027 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 4523 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 423 पहुंच गई है। रिकवरी दर 90 फीसद के आसपास है। अब तक 96 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कोविड-19 सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में जामपुर जपती में एक, शहर में एक, पकड़ी खांड में एक, अंबारी गोधना में एक, कौरा गहनी में एक, लछिरामपुर में एक, हरैया के बैजाबारी में एक, रानी की सराय के चक नोनिया रशीदगंज में एक, पुलिस लाइन में चार, शिवाजीनगर हीरापट्टी में एक, आराजी देवारा करखिया में एक, कोलघाट में एक, गेलवारा में एक, आराजी बाग में एक, मातनपुर में एक, बिलरियागंज के बिजौरा में एक, मातबरगंज में एक, खिरिजपुर बिलरियागंज में एक, भगवानपुर लालगंज में एक, किशुनपुर जहानागंज में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें