फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : डायट व बीएसए कार्यालय एक सप्ताह के लिए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डायट कार्यालय में बने कोरोना कंट्रोल रूम में तैनात दो कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के साथ ही पूरे कार्यालय को सैनिटाइजेशन कर एक सप्ताह के लिए सील कर दिया गया है। डायट के साथ बीएसए कार्यालय को भी सील किया गया है। डायट कार्यालय व बीएसए कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की जांच भी कराई गई।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार ने डायट परिसर में कोविड कंट्रोल रूम की स्थापना कराई थी। इस कंट्रोल रूम में शिक्षा विभाग के साथ ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को हुई जांच में इस कंट्रोल रूम में काम करने वाले दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने बताया कि डायट कार्यालय व बीएसए कार्यालय को सैनिटाइज करते हुए एक सप्ताह के लिए कार्यालय बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें