फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ की जेल में बंद हैं 1791 कैदी, करानी पड़ेगी सबकी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण की आंच जिला कारागार में पहुंचने से हड़कंप की स्थिति है। इटौरा स्थित जिला कारागार में इस समय क्षमता से ज्यादा 1791 कैदी निरुद्ध है। ऐसे में जेल के भीतर एक कैदी और ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड के कोरोना संक्रमित मिले से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

इटौरा स्थित जिला जेल की कुल क्षमता 1240 कैदियों की है। इन दिनों यहां क्षमता से अधिक बंदी हैं। अस्थायी जेल को मिला लें तो सोमवार तक जिला जेल में कुल 1791 कैदी निरुद्ध किए गए थे, जो कि क्षमता से 551 बंदी अधिक है। कोरोना संक्रमण काल में जिला कारागार के बाहर स्थित बच्चा जेल में अस्थाई जेल की व्यवस्था की गई है। यहां पहले कैदियों को क्वारंटीन किया जाता है। इसके बाद उन्हें जिला जेल के अंदर प्रवेश दिया जाता है।
प्रदेश के अन्य जेलों में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद पिछले दिनों यहां 10 बंदियों और 10 स्टाफ की कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। मंगलवार को एक बंदी और एक होमगार्ड की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि पहले क्लोज कांटैक्ट में आने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद सभी बंदियों और स्टाफ की सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें