फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फाल्ट ठीक कर रहे संविदा लाइन मैन की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर से सटे भंवरनाथ चौराहे पर बिजली के पोल पर फाल्ट ठीक करने चढ़ा संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बिजली निगम का कहना है कि मृतक संविदाकर्मी नहीं था और अपनी मर्जी से बिना शटडाउन लिए ही पोल पर चढ़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव निवासी मनकू राम (55) बुधवार की सुबह भंवरनाथ चौराहे पर लगे एक बिजली के खंभे पर फाल्ट ठीक करने चढ़ा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोग उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार वह 2002 से ही बिजली विभाग में संविदा पर काम करता था और मातनपुर उपकेंद्र पर उसकी तैनाती थी। मृतक दो पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था।
मृतक बिना शटडाउन अपनी मर्जी से ही फाल्ट ठीक करने पोल पर चढ़ गया था। जिस कंपनी द्वारा उसे संविदा पर पहले रखा गया था। उस कंपनी ने दो साल पूर्व ही उसे निकाल दिया था। इसके बाद भी वह अपनी मर्जी से फाल्ट आदि ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ जाता था। - अकबर अली, जेई, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें