फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन : पार हुई 200 की संख्या, नये संक्रमित मिलने पर 21 और बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़कर 1100 के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है। डीएम ने नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 21 नये हॉटस्पाट बनाए हैं। जनपद में वर्तमान में 210 हाटस्पॉट सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि गोसाई की बाजार राजस्व ग्राम रसूलपुर जयद्रथ लालगंज, वार्ड 11 जोलहा टोला वाली गली अतरौलिया, अनुसूचित बस्ती राजस्व ग्राम मुज्जफरपुर मेंहनगर, तिरोह से तहबरपुर बाजार राजस्व ग्राम टीकापुर निजामाबाद, तिराहे से रैसिंहपुर रोड राजस्व ग्राम टीकापुर निजामाबाद, मोहल्ला बाजबहादुर आजमगढ़, राजस्व ग्राम परानापुर तहसील सदर, मोहल्ला सीताराम आजमगढ़, अनुसूचित बस्ती राजस्व ग्राम इटौरा साटन सगड़ी, यादव बस्ती राजस्व ग्राम चौकी नसरतपुर लालगंज, तेलियाना बस्ती राजस्व ग्राम बरवां लालगंज, राजस्व ग्राम चौकीगजोर लालगंज, यादव बस्ती राजस्व ग्राम इमलीपुर सगड़ी, अतरैठ रोड बूढ़नपुर, मछरहटा के दक्षिण कप्तानगंज मार्ग अहरौला बूढ़नपुर, विवेकानन्द स्कूल के आसपास राजस्व ग्राम ईश्वरपुर पवनी बूढ़नपुर, राजस्व ग्राम मोलनापुर नत्थनपट्टी बूढ़नपुर, केन्द्रीय विद्यालय रोड हीरापट्टी आजमगढ़, मोहल्ला सिधारी पूर्वी आजमगढ़, मोहल्ला बलरामपुर आजमगढ़, मोहल्ला सिधारी पूर्वी आजमगढ़, राजस्व ग्राम ऊदपुर फूलपुर का संपूर्ण क्षेत्र कंटेनमेंट जोन होगा। प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा। अंदर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें