आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मंगलवार को काम में लापरवाही बरतने पर दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ जांच करने का निर्देश दिया है। रात में चेकिंग के दौरान दोनों सोते हुए पाए गए थे।
एसपी अनुराग आर्य ने दो और तीन दिसंबर की रात में पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की चेकिंग कराई। इसमें आरक्षी रंजीत कुमार और आरक्षी श्याम प्रकाश यादव को कर्तव्यों के प्रति लापरवाह पाया। दो पहिया पीआरवी में तैनात आरक्षी रंजीत कुमार रामायण पेट्रोल पंप पर अपना वाहन को खड़ा करके पेट्रोल पंप के केबिन में सोते हुए पाए गए। वहीं देवगांव थाना क्षेत्र के चकमोजनी मोलनापुर में चोरी हो गई थी। जिस जगह चोरी हुई उससे 100 मीटर की दूरी पर बूढ़ऊबाबा मोड़ पर पीआरवी 1029 के आरक्षी श्याम प्रकाश यादव की ड्यूटी पर थे। लेकिन उनके द्वारा अपनी कर्तव्य का सही ढ़ंग से निर्वहन नहीं किया गया। उक्त स्थिति को देखते हुए दोनों कर्मचारियों द्वारा अपने पदेन दायित्वों एवं कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर एसपी ने निलंबन कर विभागीय जांच का आदेश दिया है।