फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। पेगासस जासूसी मामले की जांच, गृहमंत्री भारत सरकार के बर्खास्तगी तथा कोरोनाकाल में देश को सच दिखाने वाली मीडिया को डराने के लिए भाजपा सरकार प्रवर्तन एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। मीडिया के दफ्तरों एवं कर्मचारियों के घरों पर छापेमारी कराई जा रही है। इसके विरोध में जुलूस निकालकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम कार्यालय पहुंच राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बेलाल अहमद एडवोकेट के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला शहर युवक कांग्रेस ने संयुक्त रूप से जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान बेलाल अहमद एडवोकेट ने कहा सरकार पेगासस के माध्यम से नेताओं पत्रकारों की जासूसी करा कर लोगों के निजता का अधिकार छीन रही है। यह एक गंभीर प्रकरण है, यह देश की सुरक्षा के लिए घातक है। इसकी जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में होनी चाहिए। जिससे देश के सामने सच्चाई आ सके। उन्होंने गृहमंत्री को बर्खास्त करने की भी मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने कहा कोरोनाकाल में सरकार की विफलता और ऑक्सीजन की कमी से हुई अनगिनत मौतों, अस्पतालों में बेड की अनुपलब्धता और इंजेक्शन की लंबे पैमाने पर कमी तथा श्मसान में लगी अनगिनत लाशों की लाइनें, गंगा में बहती लाशों का सच दिखाने वाली मीडिया को सरकार डराना चाहती है। इसी कारण उनके दफ्तरों और उनके एडिटर इन चीफ सहित कर्मचारियों के घरों पर एजेंसियों का दुरुपयोग कर छापे डलवा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में नजम शमीम शहर अध्यक्ष, अमर बहादुर यादव शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष, श्यामदेव यादव, पुनीत राय, तेज बहादुर यादव, पुनवासी प्रजापति, अरविंद पांडेय, डॉ रमेश चंद शर्मा, मुन्नू यादव, अजीत राय, रविकांत त्रिपाठी, मुन्नू मौर्य, निर्मला भारती, विशाल दुबे, रमेश राजभर, रविशंकर पांडेय, फैयाज कुरेशी, संतोष कुमार सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें