फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने चार विधानसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में जनपद की चार विधानसभाओं में प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। पार्टी ने आजमगढ़ सीट से जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए जहां सारी पार्टियां प्रत्याशियों को लेकर मंथन में जुटी हैं। कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची में आजमगढ़ विधानसभा सीट से पार्टी ने जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सगड़ी विधानसभा सीट से पार्टी ने राना खातून को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि मेंहनगर सुरक्षित सीट पर पार्टी ने निर्मला भारती को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं निजामाबाद सीट से अनिल कुमार यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी द्वारा घोषित किए गए सभी प्रत्याशी पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें