फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई बांटकर कांग्रेस ने मनाया किसान विजय दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान विरोधी तीनों काले कानून को वापस लिए जाने की घोषणा पर शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा किसान विजय दिवस मनाया गया। जिसमे कमेटी अध्यक्ष एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नज्म शमीम ने कहा कि तीनों काले कृषि कानून को निरस्त होने की घोषणा किसानों की जीत है। जो किसानों द्वारा किये गए एक साल से निरंतर विरोध प्रदर्शनों, सात सौ किसानों के बलिदानों व राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट विपक्ष के संघर्षो का परिणाम है। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह जुमलेबाजों की सरकार है, इनकी कथनी-करनी में अंतर है। उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी हार व आगामी होने वाले विस चुनाव के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। संसद से कानून खत्म किए जाने तक किसानों को धरना स्थल पर डटे रहना चाहिए। इस मौके पर बरकत उल्लाह बेग, संदीप कपूर, रियाजुल हसन, आदित्य सिंह, मुशीर खान, अजय गौतम, अबसार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें