अहरौला। थाना क्षेत्र के खानपुर चंदू गांव और मंजूषा नदी के आसपास अवैध खनन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव के दो ग्रामीण लालचंद और विनोद ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि गांव में कुछ दबंग लोग ट्रैक्टर और लोडर से गहरी मिट्टी की कोदाई कर रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने पहले 30 मई को उपजिलाधिकारी फूलपुर और 3 जून को जिलाधिकारी को भी लिखित रूप से शिकायती पत्र सौंपा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में जब उपजिलाधिकारी फूलपुर संत रंजन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मिट्टी खनन की सूचना मिलते ही उसे तत्काल रुकवाया गया है। साथ ही संबंधित लेखपाल से मौके की रिपोर्ट भी मांगी गई है, ताकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। संवाद