ब्लाक के शेषपुर गांव में लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय बिजली का कनेक्शन न मिलने से अब तक चालू नहीं हो सका है। शौचालय के बाहर सेप्टिक टैंक पर ढक्कन भी नही लगा है जिससे हादसे का भय बना है।
शेषपुर गांव में वर्ष 2021 में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया था। शौचालय का निर्माण होने के बाद इसमें पानी की टंकी और सबमर्सिबल लगाया गया लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा सका। इतना ही नहीं शौचालय के बाहर बने सेप्टिक टैंक पर ढक्कन नहीं लगाया है। जो हर समय दुर्घटना की दावत दे रहा है। शौचालय निर्माण के एक साल बीत चुके हैं लेकिन यह चालू नहीं हो सका है।