फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने दिए निर्देश, लॉकडाउन में बंद निर्माण कार्यों को तत्काल शुरू कराएं

Mon, 22 Jun 2020 05:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित मंडलीय समीक्षा बैठक के लिए निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर आजमगढ़ की कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने सोमवार को समीक्षा की। सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि लॉकडाउन में जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य बाधित हो गया था, उसका निर्माण तत्काल शुरू कराएं।

विज्ञापन

परियोजनाओं के पूर्ण होने की जो तिथि निर्धारित की गई थी, यदि आवश्यक हो तो निर्माण पूरा करने कि तिथि में बढ़ोतरी के लिए उच्च स्तर से अनुमति लें। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित मंडलीय समीक्षा महत्वपूर्ण है। समीक्षा से पहले कोई भी अधिकारी अवकाश पर नहीं जाएगा। अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश भी स्वीकृत नहीं होंगे। कई विभागों ने अद्यतन प्रगति सूचना उपलब्ध नहीं कराई थी। एसई लोक निर्माण विभाग उपस्थित नहीं थे, कमिश्नर ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।


आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर दिखीं गंभीर
आजमगढ़-वाराणसी मार्ग स्थित बिंद्रा बाजार, मोहम्मदपुर, रानी की सराय आदि स्थानों की सड़कों की काफी दयनीय स्थिति की शिकायत को कमिश्नर ने गंभीरता से लिया है। एनएचएआई को निर्देशित किया कि गड्ढों के कारण लोगों को आने-जाने में अत्यंत कठिनाई हो रही है। मिट्टी और गिट्टी डालकर आवागमन योग्य बनाएं। पानी निकासी के लिए नाली निर्माण में जहां विवाद है वहां स्थानीय लोगों के साथ समाधान निकालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पूर्ण हो शहरी आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में आजमगढ़ में 5395 आवास पूर्ण हो गएं। ये लक्ष्य का 94.82 प्रतिशत है। मऊ में 6645 आवास पूर्ण हैं जो 79.57 प्रतिशत और बलिया में 8625 आवास पूर्ण हैं जो लक्ष्य का 76.30 प्रतिशत है। पीओ डूडा ने बताया कि अवशेष आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा में भी कुछ आवास अपूर्ण पाए गए।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भूमि अधिग्रहण अवशेष
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में पैकेज 5, 6 और 7 में जनपद में कार्य चल रहा है। तीनों में थोड़ी भूमि का अधिग्रहण अभी अवशेष है। मुख्य राजस्व अधिकारी आजमगढ़ को निर्देशित किया कि जहां भी भूमि क्रय किया जाना अवशेष है तुरंत खरीदें। यदि कहीं भी विवाद की स्थिति है तो तत्काल मुख्य राजस्व अधिकारी से संपर्क कर उसका निराकरण कराएं। इस मौके पर अपर आयुक्त (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र, संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, सीआरओ हरी शंकर, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. एनएल यादव, प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कालेज डा. आरपी शर्मा, संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा एपी वर्मा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि बलिया उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें