फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से आना जल्दी जाना नहीं चलेगा यह बहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों के देरी से पहुंचने के मामले में शासन सख्त हो गया है। डीएम विशाल भारद्घाज के निर्देश पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बुधवार को पंचायत भवनों पर सचिवों की उपस्थिति देखने के लिए सुबह दस बजे जूम एप के माध्यम से 400 ग्राम विकास अधिकारियों को जोड़ा गया। इस दौरान चार ग्राम विकास अधिकारी पंचायत भवनों पर अनुपस्थित मिलें। जिसपर एक्शन लेते हुए सीडीओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने हाल ही में सरकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचने और फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद भी जिले के अधिकारी और कर्मचारियों की कार्यालय में देरी से पहुंचने की आदत नहीं बदली। जिलाधिकारी विशाल भारद्घाज के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने जूम एप के माध्यम से इसका सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान चार ब्लाक क्षेत्र के चार ग्राम विकास अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने सभी का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण जारी किया है। जिन ब्लाक के सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उसमें मोहम्मदपुर की बंदना सिंह, फूलपुर सुनील कुमार, कोयलसा की अंजू यादव और पवई संजय कुमार शामिल है। इस जूम एप पर जनपद के 400 सचिव जोड़े गए थे। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने कहा कि यह प्रक्रिया प्रतिदिन चलेगी। जूम एप के माध्यम से रैंडम चेकिंग किया जाएगा। कोई अनुपस्थित पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें