विधान मंडल क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत भवन निर्माण के व्यय के लिए अवमुक्त हुई धनराशि से गलत भूमि पर निर्माण कराने के मामले में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा द्वारा दो विद्यालयों के प्रबंधकों से रिकवरी का आदेश जारी किया है।
कृष्णा महाविद्यालय बागेश्वर नगर रोडवेज के प्रबंधक हेमंत कुमार गौतम पुत्र लालता यादव ने 10 लाख रुपये और बाबू बागेश्वर स्मारक कृष्णा इंटर कालेज रोडवेज आजमगढ़ के प्रबंधक त्रिलोकी नाथ पुत्र स्वर्ण पूर्णमासी ने 13 लाख रुपये विधान मंडल क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत भवन निर्माण के लिए लिया था लेकिन उनके द्वारा जिस उद्देश्य से धनराशि प्राप्त की गई थी, उस उद्देश्य की पूर्ति नहीं की गई।
उक्त धनराशि से गलत भूमि पर भवन का निर्माण कराया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने दोनों प्रबंधकों से उक्त धनराशि भू-राजस्व की भांति वसूल कर धनराशि को डीआरडीए के पीएलए खाते में ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमाकर चालान की मूल प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिया है।