फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सूबे में कानून व्यवस्था ध्वस्त’

Sun, 01 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल और उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने रविवार को यहां कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर फेल साबित हुई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदेश में लूट-खसोट का माहौल है।
विज्ञापन


 एक होटल में पत्रकारवार्ता में कृष्णा पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी के पदाधिकारी 48 जिलों का दौरा कर चुके हैं। संगठन को मजबूत किया जा रहा है।  प्रत्येक विधानसभा में एक हजार सक्रिय कार्यकर्ता और बूथ स्तर पर संगठन खड़ा किया जा रहा है। कहा कि पार्टी में थोड़ी शिथिलता आ गई थी। लेकिन जल्द सक्रिय कर दिया जाएगा। हमारा ध्यान 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारी पर है।

 प्रदेश के 150 सीटों को चिह्नित किया गया है।   कहा कि पार्टी का अनुप्रिया से कोई मतभेद नहीं है। मतभेद की खबरें सिर्फ मीडिया में हैं। कुछ दिक्कतें बीच में आई थीं। इसके चलते अनुप्रिया पटेल को पार्टी के महत्वपूर्ण पद से हटना पड़ा। लेकिन वर्तमान में सब ठीक चल रहा है।
विज्ञापन


वह पार्टी के लिए काम कर रही हैं। अगले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन पर कहा कि अभी चुनाव दूर है, हम इस पर कुछ बोल नहीं सकते। समय आने पर विचार किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण पर कहा कि अधिग्रहण उसी भू-भाग पर हो जो बंजर हो।

हमने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश में संशोधन के लिए ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। अगर इस पर अमल नहीं होता है तो इस अध्यादेश का पार्टी विरोध करेगी। पल्लवी पटेल ने कहा कि रेल बजट अच्छा              रहा, नई घोषणाओं की बजाए रेलमंत्री ने पुराने अधूरे कार्यों को पूरा का मन बनाया है। न किराया बढ़ा, न ही अन्य सुविधाओं के लिए कोई चार्ज लगाया गया। कहा कि आम बजट सामान्य वर्ग और गरीबों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। इससे कारपोरेट जगत को फायदा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें