फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं से कांपा जनजीवन

Fri, 09 Jan 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को शीतलहर और ठंड का कहर एक बार फिर और तेज हो गया। बर्फीली हवाओं से जनजीवन कांप उठा। लोग घरों में दुबके रहे। शाम होते ही सड़कों पर जहां सन्नाटा पसरा गया, वहीं अलाव की कमी से पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवान भी कांपते रहे।
विज्ञापन


 सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। स्कूली बच्चों और रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी फजीहत हुई। स्कूल-कालेजों में छात्रों की उपस्थिति कम ही रही। दूसरी ओर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलाए जाने से राहगीरों से लेकर रिक्शा चालक और मजदूर पूरे दिन ठिठुरते रहे। 


बता दें दो दिन पूर्व धूप खिलने से लोगों ने जहां राहत की सांस लेने शुरू कर दी थी, वहीं शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ले लिया। दिहाड़ी मजदूर और रिक्शा चालक जहां -तहां ठिठुरे पड़े रहे। सरकारी कार्यालयों और स्कूल खुलने के समय में परिवर्तन से थोड़ी बहुत चहल-पहल नजर आई। दोपहर बाद लगभग चार बजे से फिर सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। ठंड हवाओं में स्कूली बच्चे कांपते रहे। रोडवेज, रेलवे स्टेशन और नरौली, ब्रह्मस्थान, हर्रा की चुंगी, बिलरिया की चुंगी, सिधारी हाइडिल आदि टैक्सी स्टैंड पर अलाव की व्यवस्था न होने से यात्रियों की फजीहत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें