फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख के लालच में गंवा दिए 1.25 लाख

Fri, 09 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अतरौलिया थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर पवनी गांव निवासी एक स्वास्थ्य कर्मी लाटरी के जरिए पांच लाख रुपये पाने की लालच में 1.25 लाख रुपये गंवा दिया। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी  है।


 पीड़ित जयशंकर यादव अतरौलिया थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर पवनी गांव का निवासी है। वह जिले के एक अस्पताल पर फार्मासिस्ट के पद पर तैनात है। पीड़ित के अनुसार 23 जून 2014 को उसके मोबाइल पर दिल्ली के रहने वाले राजकुमार वर्मा का फोन आया। उसने मोबाइल पर लाटरी के जरिए पांच लाख रुपये जीतने की सूचना दी। साथ ही टैक्स का हवाला देते हुए वह उसे एक बैंक का खाता संख्या दिया।
विज्ञापन


 जिसमें 25 हजार रुपये जमा करने को कहा। इसके बाद जयशंकर अतरौलिया थाने के बूढ़नपुर बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से राजकुमार के द्वारा बताए गए खाता संख्या में रुपये को जमा कर दिया। पीड़ित के अनुसार दो दिन बाद उसे दोबारा फोन आया। इस बार फोन करने वाले ने उसे अपना नाम संदीप जायसवाल बताया। उसने लाटरी के रुपये के एवज में 20 हजार रुपये और जमा करने को कहा। इसके बाद जयशंकर पांच लाख पाने के लालच में दोबारा केनरा बैंक की आजमगढ़ शाखा से रुपये बताए हुए खाते में जमा कराया।
विज्ञापन


 प्रलोभन देकर आरोपी जयशंकर से विभिन्न किस्तों में 10 अक्तूबर 2014 तक अपने विभिन्न बैंकों के खाते में 1.25 लाख रुपये जमा करा लिया। इसके बाद अपना मोबाइल बंद कर दिए। काफी दिनों तक जयशंकर उन दोनों आरोपियों से संपर्क नहीं कर पाया तो गुरुवार को इनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। थानाध्यक्ष अतरौलिया कृपाशंकर मौर्य ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें