फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नीट में सीएमएस की बेटी तमन्ना, देवांश और प्रियांशी ने पाई सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नीट यूजी 2025 की परीक्षा में जिले के होनहारों ने भी अपना परचम लहराया है। शनिवार को परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद मेधावियों के साथ ही उनके परिजन भी खुशी से झूम उठे। परिवार के लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनय कुमार सिंह यादव की पुत्री तमन्ना यादव ने नीट यूजी 2025 की परीक्षा में 720 में 557 अंक पाकर सफलता हासिल की है।
उन्होंने हाईस्कूल जिले के ज्योति निकेतन स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा दिल्ली से उत्तीर्ण की है। पहले ही प्रयास में तमन्ना ने उपलब्धि हासिल की है। मां डॉक्टर निशा यादव शहर के श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में प्राध्यापक हैं।
विज्ञापन

इसी तरह, जिले के महराजगंज ब्लॉक के कुंभवट गांव निवासी देवांश सिंह पुत्र राजभूषण सिंह ने नीट यूजी 2025 की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने 570 अंक प्राप्त किए हैं। उनके चाचा डा. आरबी सिंह वरिष्ठ नेत्र सर्जन हैं। उनकी सफलता पर परिवार में जश्न का माहौल है। देवांश ने अपनी सफलता का श्रेय दादा चंद्रभान सिंह और चाचा डॉ. आरबी सिंह को दिया है।
इसी क्रम में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाही गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह की पुत्री प्रियांशी सिंह ने 535 अंक के साथ नीट में सफलता हासिल की है। बेटी की इस सफलता पर परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। पिता दिनेश कुमार सिह लखनऊ में आरटीओ के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें