लोकसभा उपचुनाव को लेकर जनपद में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टियों के दिग्गज नेताओं का जनपद में जमावड़ा हो गया है। इसी क्रम में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद आगमन हो रहा है। उनके द्वारा दो स्थानों पर जनसभा को संबोधित किया जाएगा। जिसमें भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में हवा बनाई जाएगी।
मतदान का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे जनपद में दिग्गज नेताओं के आने का सिलसिला तेज हो गया है। शुक्रवार को सपा के दिग्गज ने आजम खान द्वारा सपा प्रत्याशी के पक्ष में हवा बनाई गई। इस दौरान उनके द्वारा गोपालपुर विधानसभा के नसीरपुर और मुबारकपुर में जनसभा को संबोधित किया गया।
वहीं रविवार को भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में हवा बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद आगमन हो रहा है। इस दौरान उनके द्वारा पूर्वांह्न 11 बजे सदर, मुबारकपुर और मेंहनगर विधानसभा की संयुक्त जनपद को चक्रपानपुर पीजीआई के निकट अकबेलपुर मुमरखापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे उनके द्वारा गोपालपुर और सगड़ी विधानसभा की संयुक्त जनसभा को बिलरियागंज बाजार के समीप बघैला के खेल में मैदान में संबोधित किया जाएगा।