फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं मंदुरी हवाई अड्डा का लोकापर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आजमगढ़ आगमन की सुगबुगाहट तेज होते ही जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिले में इस बाबत अभी प्रोटोकाल नहीं आया है लेकिन चर्चा है कि वह छह दिसंबर को आ सकते हैं। मुख्यमंत्री जिले में विकास को गति देने वाली 67 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें सबसे प्रमुख मंदुरी हवाई अड्डा परियोजना भी शामिल है। इसके साथ ही वह 101 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल ने बताया कि जिन परियोजनाओं को लोकार्पण सूची में शामिल किया जाएगा उनका पूरा विवरण तैयार करने की जिम्मेदारी जिला अर्थ व संख्या अधिकारी को दी गई है। वे अपने स्तर से विवरण दर्ज कर रहे हैं। जिला अर्थ व संख्याधिकारी आरडी राम ने बताया कि अब तक उनके पास 67 परियोजनाओं की सूची है। मुख्यमंत्री उनका लोकार्पण करेंगे। सबसे अहम परियोजना मंदुरी हवाई अड्डा है। हवाई अड्डा लगभग बनकर तैयार हो चुका है। लोकार्पण के बाद यहां से हवाई उड़ान शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 101 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे जिनसे जिले के विकास को गति मिलेगी। इसमें पीडब्ल्यूडी की करीब 70 परियोजनाएं शामिल है, जिनका लोकार्पण व शिलान्यास होना है। जिससे शरह का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें