फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी गांव में कोटे की दुकान का बंद मिला ताला, डीडीओ ने कोटा सीज कराया

विज्ञापन
अहरौला के मतलूबपुर में कोटे की जांच करते डीडीओ शिवशंकर राय। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अहरौला। लोगों से कम राशन की मिल रही शिकायतों को देखते हुए डीएम के निर्देश पर डीडीओ रविशंकर राय बुधवार को अहरौला क्षेत्र में जा धमकेे। उन्होंने क्षेत्र में स्थित कई कोटेदारों के स्टाक का मिलान किया। पकड़ी गांव के कोटेदार दुकान में ताला बंद कर फरार मिले। इस पर उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को पकड़ी के कोटे की दुकान को सीज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीडीओ ने अहरौला ब्लाक के अहरौला, मतलूबपुर, पकड़ी, कोतवालीपुर, भोगईचा, उदैना, बिशुनपुरगढ़ा के कोटेदारों के स्टॉक में रखे अनाज का मिलान किया। ग्रामीणों से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि यूनिट के हिसाब से राशन नहीं दिया जाता। डीडीओ की जांच में हर जगह अनियमितता मिली। खासकर पकड़ी, कोतवालीपुर, भोगईचा, उदैना इन कोटों पर भारी अनियमितता मिली। पकड़ी गांव में कोटेदार स्टाक रूम में ताला बंद करके फरार मिले। डीडीओ सप्लाई इंस्पेक्टर को पकड़ी कोटा तत्काल सीज करने का निर्देश दिया। कहा कि अन्य की आख्या जिलाधिकारी के पास प्रेषित की जाएगी। बताया कि वितरण प्रणाली में गड़बड़ी और स्टॉक से कालाबाजारी की भी सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। जिससे शासन के द्वारा इसे कड़ाई से जांच के निर्देश दिए गए हैं। डीएम के निर्देश पर यह जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें