फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में बजाई ताली और थाली

विज्ञापन
बरदह विद्युत सब स्टेशन पर द्वारा ताली ताली बजा कर विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
ठेकमा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की योजना बना रहा है। जिसे लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। रविवार को कर्मचारियों ने विद्युत सब स्टेशन बरदह पर धरना प्रदर्शन किया और थाली-ताली बजा कर निजीकरण का विरोध किया।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जम कर नारेबाजी की और कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के विघटन अथवा निजीकरण की कोई भी कार्रवाई हुई तो अधिकारी कर्मचारी इसका पुरजोर विरोध करेंगे। ताली-थाली बजा कर अधिकारियों-कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के विघटन अथवा निजीकरण की योजना को वापस लिया जाए।
निगम के विघटन अथवा निजीकरण का निर्णय उर्जा मंत्री की उपस्थिति में 5 अप्रैल 2018 को हुए समझौते का उल्लंघन है। कर्मचारियों ने कहा कि नोएडा क्षेत्र का निजीकरण किया गया और आगराश् शहर की बिजली व्यवस्था फ्रेंचाइजी को दी गई। दोनों प्रयोग विफल रहे। इन्हीं विफल प्रयोग को अब पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम पर थोपने का प्रयास हो रहा है। जिसका अधिकारी-कर्मचारी विरोध करेंगे। इस अवसर पर संदीप यादव महेश राम श्याम नारायण तेलहू, टेंगरी, राजू ,दिनेश ,मनीष राय आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें