फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गोरखपुर को हराकर चित्रकूट मंडल ने जीता खिताब

विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्राफी के साथ विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत-खेल विभाग
विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में चित्रकूट मंडल ने गोरखपुर मंडल को 33-29 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के समन्वय से क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से सात से नौ अक्तूबर तक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों के साथ अमेठी छात्रावास और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

समारोह में क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने अतिथियों का स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक सिंह और पुनीत तेवतिया को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी जय प्रकाश यादव, डॉ. एहसान अहमद, प्रसाद राय सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और प्रशिक्षक मौजूद रहे।
इनसेट
सेमीफाइनल तक पहुंचा आजमगढ़
प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में आजमगढ़ मंडल ने बस्ती मंडल को करीबी मुकाबले में 30-29 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में अलीगढ़ ने मेरठ को 36-23 से शिकस्त दी। गोरखपुर ने वाराणसी को 45-27 से हराया, जबकि अमेठी छात्रावास ने मिर्जापुर को 33-29 से पराजित किया। सेमीफाइनल में चित्रकूट मंडल ने अलीगढ़ को 39-38 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में गोरखपुर ने अमेठी छात्रावास को 36-13 से पराजित किया। इसके बाद फाइनल में चित्रकूट ने गोरखपुर को चार अंकों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें