आजमगढ़। लद्दाख में शहीद हुए भारतीय जवानों के गम को देश भूला नहीं पा रहा है। विभिन्न संगठनों और सामाजिक संगठनों द्वारा इस विरोध लगातार जारी है। शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक विनोद कुमार सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला फूंकर विरोध जताया और चीन के बने सामानों का बहिष्कार किए जाने की अपील की। जिलाध्यक्ष सदानंद सिंह ने कहा कि चीन ने हमारे सैनिकों को धोखे से मारा है जिसकी हम निंदा करते है। अंत में अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कार्यसमिति के सदस्य जगदंबा बाबा, हरिओम सिंह, प्रमोद सिंह, दिनेश चौरसिया, योगेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, बालकृष्ण तिवारी, सुरेंद्र सिंह, पवन सिंह, रविंद्र चौहान, संतलाल चौहान, तरुन राय, राजकुमार, मनोज, विनोद, विपिन चौहान आदि उपस्थित रहे।इसी क्रम में सामाजिक संगठन जय आजमगढ़ सेवा संस्थान ने भी 20 जवानों के शहीद होने पर दुख प्रकट करते हुए इसे चीन की कायराना हरत बताते हुए कड़ी निंदा किया। विरोध स्वरुप संस्थान के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति सी जिंगपिंग का पुतला फूंकर विरोध प्रदर्शन किया। संस्था ने देश वासियों से चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार किए जाने की अपील किया। इस अवसर पर विकास यादव, रामाश्रय निषाद, मनीष यादव, सूरज निषाद, रोहित साहनी आदि उपस्थित रहे।
मिजवां वेलफेयर सोसाइटी ने दी श्रद्धांजलि
मेजवां। भारत-चीन सीमा पर शहीद भारतीय जवानों को शोकसभा कर श्रद्धाजंलि देने का सिलसिला जारी है। केंद्र सरकार से चीन पर कार्रवाई की मांग की। मिजवां एजुकेशनल सोसाईटी की ओर से शनिवार को कार्यालय पर शोक सभा कर श्रद्धाजंलि दी गई। सोसाईटी के सचिव सखावत ने कहा कि देश की आन बान और शान को बचाने के लिए जिस तरह से हमारे सैनिकों ने कुर्बानी दी है यह कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। हमे चीन से बने सामानों का हर हालत में बहिष्कार करना होगा। नैयर रजा, हरिश्चन्द, प्रमोद, हसरत, फिरतू, रामनाथ, राजेश, वीरेंद्र, अफसर, कैफ, रेसालत, रिफाकत, इनायत, निहायत, दिलशाद, गुडडू, अब्बास, रजा, हसन, शुजात, आदि लोग मौजूद थे।
कलेक्ट्रेट पर चीन के राष्ट्रपति का पूतला फूंकते जय आजमगढ़ सेवा संस्थान के कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH
चीन के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते प्रयास के कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH