फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल पहुंचे बच्चों का रोली और फूलों से हुआ बच्चों का स्वागत

विज्ञापन
अहरौला प्रथम कंम्पोजिट स्कूल खुलने के पहले दिन प्राथमिक के बच्चों की थर्मल स्कैनिंग और हाथों को - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना की दूसरी लहर में एहतियात के तौर पर बंद हुए प्राथमिक विद्यालय बुधवार को खुल गए। महीनों बाद स्कूल पहुंचे कक्षा एक से पांच तक के बच्चे खुश नजर आए, तो दूसरी तरफ शिक्षक-शिक्षिकाएं भी काफी उत्साहित दिखीं। प्राथमिक विद्यालय देवगांव प्रथम में बच्चों को फूल देकर और टीका लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान थर्मल स्कैनर से उनकी जांच के बाद ही विद्यालय में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण बच्चों को इसके प्रकोप से बचाने के लिए सरकार की ओर से विद्यालयों को बंद कर दिया गया था। घर से बाहर न निकलने के कारण बच्चे बोर हो रहे थे। प्राइवेट विद्यालयों द्वारा आनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही थी, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में गरीबों के बच्चे होने के कारण उनकी पढ़ाई का कार्य बाधित था। सरकार के निर्देश पर बुधवार केे प्राथमिक विद्यालय भी लगभग पांच महीने बाद खुले। विद्यालय में छाया सन्नाटा टूटा और बच्चों की खिलखिलाहट के साथ रौनक लौटी। अभिभावकों के साथ शिक्षक और शिक्षिकाएं भी काफी उत्साहित दिखे। शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बच्चों का फूलों के साथ टीका लगाकर स्वागत किया। विद्यालय आने वाले बच्चों की थर्मल स्कैनर से जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। बच्चों में भी काफी दिनों बाद विद्यालय जाने के प्रति उत्साह देखने को मिला। इतने दिनों बाद अपने पुराने दोस्तों से मिलकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं था। वह छुट्टी के दिनों में की गई गतिविधियों पर बातें करते नजर आए।

हरैया ब्लाक के हाजीपुर प्राथमिक विद्यालय पर पढ़ाई करते बच्चें।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें