फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रतियोगिता में चार मंडलों के बच्चों ने लगाई दौड़

विज्ञापन
36 अतरौलिया के सेलहरापट्टी में प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
अतरौलिया। शिक्षा क्षेत्र के सेल्हरा पट्टी मैदान में बुधवार को दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, बीएसए राजीव पाठक ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसके बाद 50 मीटर, 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में चार मंडलों भगतपुर, लोहरा, अतरौलिया और बढ़या के बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बृहस्पतिवार को समापन पर सम्मानित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बच्चों में खेल भावना और अनुशासन जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है। ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को निखारते हैं बल्कि बच्चों में टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। बीएसए ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में काम करना है। प्रत्येक वर्ष इस तरह का आयोजन सभी ब्लाकों में किया जाता है। इसके बाद जनपद स्तरीय, मंडल स्तरीय,प्रतियोगिता होगी। खेल बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास का अहम माध्यम हैं। इसलिए हर विद्यालय को खेलकूद गतिविधियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र यादव और राजकुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बीईओ जगदीश यादव, राजेश कुमार, कुंवर यशपाल सिंह, राज नारायण पांडेय, अवनीश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें