फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ की सड़कों पर दिखा चीता! : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, DFO ने कही ये बात; होगी जांच

Fri, 27 Dec 2024 04:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : वायरल वीडियो को डीएफओ ने फेक बताया है। कहा है कि किसी ने कहीं और की वीडियो को एडिट करके वायरल किया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर चीता के सड़कों पर घूमते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। इस संबंध में जब वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने इस वीडियो को फेक बताया और कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


वीडियो में देखने में आ रहा है कि एक व्यक्ति गाड़ी से सड़क पर टहलते हुए चीता का वीडियो बनाया जा रहा है। उसके द्वारा उक्त वीडियो रानी की सराय क्षेत्र का बताया जा रहा है। उसके द्वारा वीडियो के पीछे अपनी आवाज भी दी गई है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर कोई इसे लेकर चर्चा करता नजर आया। जब इस संबंध में डीएफओ जीडी मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने इसका खंडन किया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो कहीं और का है जिसे कोई आजमगढ़ का बता रहा है। अगर ऐसा होता तो हमारे पास अब तक खबर आ गई होती। यह सिर्फ अफवाह है ऐसा कुछ नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें