सगड़ी तहसील पर प्रदर्शन करते फूलन सेना के लोग।
- फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को फूलन सेना के कार्यकर्ताओं ने सगड़ी तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा गया है।
तहसील परिसर में हाथों में झंडा बैनर लिए नारेबाजी करते हुए फूलन सेना के दर्जनों कार्यकर्ता रमेश निषाद के नेतृत्व में पहुंचे। उन्होंने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पर सरकार द्वारा लगाए गए आरोप, राजनीतिक द्वेष के तहत दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं एवं उन्हें तत्काल जेल से रिहा किया जाए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो पूरे प्रदेश में फूलन सेना के लोग सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे और धरना प्रदर्शन कर सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और तहसील परिसर में ही बैठ गए। घंटों बाद उन्हें अंदर बुलाया गया और ज्ञापन लेखक उन्हें आश्वस्त किया गया कि हम आप की मांग सरकार के पास भेज देंगे। इस दौरान दिनेश, लोकेश, दीनानाथ साहनी, सीताराम निषाद, लालधारी आदि उपस्थित थे।