सरायमीर। सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार से छाऊं मोड़ पर स्थित दो दुकानों में तोड़फोड़ की। दुकानों में रखे सारे सामान को बाहर फेंक दिया और आग लगा दी। दूसरी तरफ दरीखा शेख अहमद गांव में अराजकतत्वों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर के बरामदे में खड़ी बाइक को फूंक दिया।
सरायमीर थाना क्षेत्र के दरीखा शेख अहमद गांव निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजमन ने बताया कि उनके बड़े पिता के लड़के मटरू लाल का पीजीआई चक्रपानपुर में ब्रेन हेमरेज की वजह से निधन हो गया था। उनका शव शाम में खंडवारी गांव स्थित घर आया। वह उनके घर खंडवाड़ी चले गए। रात करीब 10 बजे घर वापस लौटकर आए। रात करीब एक बजे अज्ञात लोगों ने उसके घर के बरामदे में खड़ी बाइक को फूंक दिया। वहीं छाऊं मोड़ पर रामवृक्ष व दिनेश उर्फ मामा की मीठा की दुकान की अलमारी को तोड़ मीठा उठा को फेंक दिए। अराजक तत्वों द्वारा तीनों लोगों को काफी नुकसान पहुंचाया है। इससे स्थानीय दुकानदारों में रोष है।