फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बदले मौसम ने बढ़ाया गले में संक्रमण, हर दिन आ रहे 35 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में मौसम के बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। गले में संक्रमण और फिर बुखार की चपेट में आने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन

मंडलीय जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक रोजाना गले में खराश और बुखार के करीब 30 से 35 मरीज पहुंच रहे हैं।
डॉक्टरों ने बताया कि बुखार करीब पांच दिन तक जकड़े रहता है। इसके बाद भी लोगों को कमजोरी का सामना करना पड़ता है, जो लगभग 15 से 20 दिनों तक बनी रहती है। इस कारण मरीज ठीक होने में लंबा समय ले रहे हैं।
मंडलीय जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरके पासवान की ओपीडी में इन दिनों 70 से 80 मरीज आ रहे हैं। इनमें से 30 से 35 मरीज गले में संक्रमण और बुखार के हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि ज्यादातर मरीजों में टायफाइड, मलेरिया और डेंगू की आशंका को लेकर जांच की जा रही है, लेकिन अधिकतर मामलों में रिपोर्ट सामान्य आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें