फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फ्रिज से समान निकालते समय करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के देहुला मोती गांव निवासी राहुल प्रजापति (26) की बृहस्पतिवार की शाम 5.30 बजे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अतरौलिया बाजार स्थित अपनी मिठाई की दुकान में फ्रिज से सामान निकाल रहा था।
विज्ञापन

करंट लगते ही राहुल बेहोश होकर गिर पड़ा। तुरंत उसे लेकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। राहुल की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। परिवार में दो बेटियां हैं। परिवार में दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। अतरौलिया थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें