Challan of 53 trucks illegally bringing workers, 40 thousand fine imposed, case on two truck drivers
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लॉक डाउन के बीच अवैध तरीके से प्रवासियों को लेकर आने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि इसमें बाइक वालों को ढील है क्योंकि अधिकारियों का मानना है कि पहले बाहरी लोगों को अवैध तरीके से लाने वालों पर नकेल लग जाएगी तो बाइक, कार वालों पर कभी भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसी के तहत पुलिस ने बीते चौबिस घंटे में अभियान चलाकर 53 ट्रक, डीसीएम, पिकअप आदि का चालान काटा। जबकि 40 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला। एक ट्रक को सीज कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक जो लोग किसी सक्षम अधिकारी से परमिशन लिए बिना आ रहे हैं, उनकी जांच नहीं हो पा रही है। इससे कोरोना का खतरा है। सीओ सदर /सीओ ट्रैफिक मो. अकमल खां ने बताया कि चौबीस घंटे में 53 ट्रकों का चालान काटते हुए 40 हजार का समन शुल्क वसुला गया। एक ट्रक सीज कर दिया गया है।
दो ट्रक चालकों के खिलाफ केस
आजमगढ़। कंधरापुर थाने में तैनात दरोगा राकेश सिंह ने रविवार को बिलरियागंज थाने के भीमवर गांव निवासी विजय यादव पुत्र सुरेंद्र और रानी की सराय थाने में तैनात दरोगा संजय कुमार ने थाने में निजामाबाद थाने के मोलनापुर गांव निवासी ट्रक चालक रामधनी राम के खिलाफ केस दर्ज कराई। पुलिस का आरोप है की प्रतिबंध के बावजूद यह लोग अपने ट्रकों में मुंबई से भलकर लोगों को यहां लाए। जिससे कोरोना महामारी फैलने की आशंका है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही।